मेरी नई राह
- 21 Posts
- 75 Comments
कल रामदेव को भ्रष्ट बताया
आज अन्ना को भ्रष्ट बोल रही है सरकार
एक दिन ऐसा आ जायेगा
पूरे देश की जनता को
“भ्रष्ट जनता है भारत की ”
ऐसा बोलेगी सरकार
आज नही आवाज उठाई तो
मनमानी करती रहेगी सरकार
गरीबो का होगा शोषण
और नेताओ को घोटाले करने देगी सरकार
जन लोकपाल से डरती है
और दावा करती है सरकार
की जनता के साथ है ” कांग्रेश का हाथ”
🙂
जल रहा है भारत
और हम सो रहे है
चल रहे है अन्ना जी अकेले
और हम रुके हुए है…………..
आज नही चेतेंगे अगर
तो जीवन भर पछतायेंगे
महंगाई बढायेगे सत्ता वाले
और हम खून के आंसूं बहातें
नज़र आयेंगे ………………
आज नही चेतेंगे अगर
तो जीवन भर पछतायेंगे
घोटालों की आजायेगी बाड़
और हम उसमें बहते नज़र आयेंगें ……..
आज अगर झूठा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे
तो जीवन भर पछतायेंगे
Read Comments